गोण्डा: नॉनस्टॉप ट्रेन के सामने बाइक आ जाने से बाइक के परखच्चे उड़ गए।
शुक्रवार को मनकापुर रेलवे जंक्शन के पश्चिम स्थित गेट संख्या 244 पर जम्बुतम्बी को जाने वाली नान स्टाप ट्रेन के सामने होरोहोंडा स्पलेंडर बाइक से रेलवे लाइन पार करते समय बाइक ट्रेन के चपेट में आ गयी जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये, इस दौरान बाइक चालक अपनी जान बचा कर मौके से बाइक चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया।
बाइक ट्रेन के दुर्घटना के कारण ट्रेन लगभग आधा घंटा तक रेलवे फाटक पर खडी रही।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को ट्रैक से हटाया तब ट्रेन अपने गन्तब्य को रवाना हुई
वही आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को थाने में लाया गया है बाइक के नम्बर से पता कर प्राथमिक दर्ज की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ