![]() |
सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय गुरूदयालगंज इमिलिया के प्राचार्य पद से हुए थे सेवानिवृत्त
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय गुरूदयालगंज इमलिया के प्राचार्य का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य सहित तमाम शिक्षकों ने गहरा शोक जताया है। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक तथा क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
जिले के करनैलगंज के कादीपुर निवासी राम सेवक पाठक संस्कृत महाविद्यालय गुरूदयालगंज इमलिया में काफी दिन तक प्राचार्य पद पर रहे। 30 जून 2011 में श्री पाठक सेवानिवृत्त हो गये थे, परन्तु मिलनसार होने के कारण सेवानिवृत्त के बाद कौड़िया, झालीधाम, बरगदी कोट व गुरूदयालगंज के शिक्षकों से काफी लगाव होने के कारण उनका विद्यालय आवागमन बना रहता था। शनिवार की देर शाम को उन्होंने एक निजी नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली। श्री पाठक पीछे पुत्र उपेन्द्र पाठक सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। रविवार को करनैलगंज के सरयू कटरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व प्राचार्य सच्चिदानंद मिश्र व प्रभारी प्राचार्य करुणा शंकर शुक्ल, बाबू राम पान्डेय, रामशरन मिश्र, भगवान दास शुक्ला, विजय बहादुर मिश्र, बरगदीकोट धीरेन्द्र सिंह ने श्री पाठक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के एक युग का अवसान बताया। शिक्षकों ने कहा कि श्री पाठक के निधन से जो रिक्तता आई है, निकट भविष्य में उसकी भरभाई नहीं हो सकती।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ