गोंडा: पीएम मोदी व सीएम योगी ने देश के गाँव से लेकर बड़े बड़े शहरो को स्वच्छ करने के लिए करोडो रुपये पानी की तरह बहा कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा किया | लेकिन गन्ना मनकापुर का आलम ही निराला है |
नगर पंचायत मनकापुर के मोहल्ला आजादनगर में स्थित गन्ना विकास समिति मनकापुर इन दिनों मूत्रालय का अड्डा बना हुआ है । गन्ना विकास समिति के मुख्य ' रविंद्र नाथ सुखदेव यादव गौरव वर्मा रामफेर आदि किसानों ने बताया कि गन्ना विक्रय पर्ची को लेकर आए दिन हमें कार्यालय में जानकारी के लिए आना पड़ता है लेकिन जैसे ही मुख्य द्वार से हम प्रवेश करते हैं तो हमें बदबूदार दुर्गंध से दो चार होना पड़ता है।
जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता अभियान का मनकापुर गन्ना विकास समित मखौल उड़ा रहा है। परिसर में कूड़ा करकट व गंदगी का अंबार लगा हुआ है समित में पान व पान मसाले के पीचों से दीवारें रंगीन हो गई हैं। कार्यालय बंद हो जाने के बावजूद भी समित का मुख्य द्वार खुला रहता है। जिससे स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों के लिए मूत्रालय का अड्डा बना हुआ है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ