Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम की गलत नीतियों के चलते देश का छात्र नौजवान किसान व्यापारी परेशान : डॉ गौतम









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | देश के प्रधानमंत्री के  गलत नीतियों के चलते आज देश का छात्र नौजवान किसान व्यापारी परेशान है | उक्त बाते मोहनगंज बाग में सपा नेता जहीरूल हसन के अध्यक्षता में आयोजित सपा एंव बसपा विश्वनाथगंज के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद मिर्जापुर लखनऊ मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ अशोक गौतम ने कहीं | 






उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विगत चुनाव में जो भी वादा किया था उसे एक भी पूरा नहीं किया | इस मौके पर जॉन प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने कहा कि जब से देश व  प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है | आए दिन हत्या बलात्कार डकैती व छिनैती  आम बात हो गई है | उन्होंने इन समस्याओं से निजात पाने के लिए गठबंधन की सरकार बनना जरूरी बताया |





 इस मौके पर सपा बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि अगर प्रतापगढ़ की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर संसद में भेजा तो बिना भेदभाव के जनपद का विकास करूंगा और प्रतापगढ़ में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए उद्योग धंधे स्थापित करने का प्रयास करूंगा | 




इस मौके पर पूर्व मंत्री बाबूलाल भौरा राजू गौतम राजेश पासी अश्वनी कुमार राणा डॉ जगन्नाथ पाल डॉ राम समाज गौतम रामाश्रय  गुलफाम अहमद जगदीश लल्लू भाई चेयरमैन नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज वाशिक खान कमलेश विश्वकर्मा रमेश यादव अब्दुल हई अहमद अली राम पटेल सादिक अली अनीस अहमद राजेंद्र गौतम ललित कुमार मौर्य राजेश कुशवाहा राम अवध नासिर राम सरोज अमृत लाल गुप्ता रविंद्र शर्मा आशुतोष पांडे सत्येंद्र दुबे प्यारे लाल मिश्र भास्कर दुबे सहित आदि लोग रहे कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र गौतम ने किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे