अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दूबे
रेहरा बाजार, बलरामपुर ।। इंडियन प्रोगेसिव यूथफोरम के द्वारा बलरामपुर क्रिकेट लीग डे नाईट मैच का प्रारंभ रविवार रात में ग्राम मीरपुर सादुलानगर मे किया गया है।
क्रिकेट लीग मैच का उद्घाटन पूर्व सपा मंत्री विनोद सिंह उर्फ पडिंत सिंह ने फीता काट कर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि रेहान ऊमर तथा बलरामपुर क्रिकेट लीग 2019 के आयोजक आरजू काजमी ( जनरल सेक्रेटरी इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम) मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार क्रिकेट लीग मैच के उदघाटन के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि खेल के ऐसे आयोजनों से गांवों की छिपी प्रतिभायें निखर कर सामने आती है और उन खिलाड़ियों में आगे बढकर देश का नाम रोशन करने के लिये दृढ इच्छा संंकल्प पैदा करती है। आप ऐसे अनेकों खिलाड़ियों के नाम जानते है जो गांवों से निकलकर अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेले और देश का नाम रोशन किया। संबोधन के अगले चरण में आरजू काजमी और रेहान ऊमर ने क्रिकेट लीग मैच के आयोजन के लिए मीरपुर प्रधान और मीरपुर ग्राम वासियो का आभार प्रकट करते हुये कहा कि ये आप लोगो के अथक प्रयास का नतीजा है कि मीरपुर में डे नाईट क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है।
छ:दिवसीय डे- नाईट के उदघाटन मैच में मुंडामाफी और रहमतपुर के खिलाड़ियों के बीच मे मैच हुआ। रहमतपुर की टीम ने टास जीता और पहले फील्डिंग करने का निणर्य लिया। मुंडामाफी की टीम ने निधार्रित आठ ओवरो के मैच में तीन विकेट खोकर अड़सठ रनो का लक्ष्य रहमतपुर के खिलाड़ियों को दिया। जवाब में उतरी रहमतपुर की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया। मैन आफ दा मैच राहुल को मिला । क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ