अखिलेश्वर तिवारी/बृज गोपाल पांडे
बढ़नी से बलरामपुर आते समय बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ पर चैपुरवा के पास आज सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई । दुर्घटनाग्रस्त बस बढ़नी से यात्रियों को लेकर बलरामपुर जिला मुख्यालय आ रही थी ।
रास्ते में चैपुरवा के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई । दुर्घटना में बस में सवार लगभग तीन दर्जन यात्री घायल हो गए जिसमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है । सभी को इलाज के लिए तुलसीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से 6 लोगों को गंभीर हालत के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए । उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए तुलसीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है जहां से 6 लोगों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है । सभी घायलों के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों से कहा गया है । दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है । घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने भी पूरी तिथि का जायजा लिया उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ तुलसीपुर चिकित्सालय जाकर घायलों का हालचाल हुई जानी ।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बढ़नी की ओर से सवारी लेकर निजी बस बलरामपुर आ रही थी राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ पर चैपुरवा गांव के निकट अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया । बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे गहरी खाई में चली गई । बस में सवार लगभग 3 दर्जन यात्रियों को चोटे आई । प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक की गलती के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है ।
हालांकि इस दुर्घटना में अभी तक किसी की जान नहीं गई है परंतु ढाई दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है । सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लाया गया जहां पर 6 लोगों को गंभीर हालत के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया । पुलिस अधीक्षक ने डॉक्टरों से सलाह मशविरा किया और घायलों का इलाज करने के लिए कहा ।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है । गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर करा दिया गया है । इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं रहने दी जाएगी दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है । दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में प्रमुख रूप से श्रीराम 62, रामलाल 35, राम निब्बर 35 , राम बहाल 54, राजेश कुमार 20, शैलेंद्र सिंह 50, मल्लू 60, लक्ष्मी देवी 40, शकीला 20, संजीव 42, जगतराम 40, सीताराम 24, छेदी 40, राम पुजारा 40, जगत नारायण 62, राजा राम 70, राजनाथ यादव 53, समीउल्लाह 70, वेदप्रकाश 50, सतना 24, जयकरण 35, अनिल 35, लक्ष्मी 30, तौफीक 40, शहजादी 23, शबनम 24, इंसान देव 70, संतोषी देवी 32, मोहम्मद इस्माइल 65, रिजवान 26 तथा गुलफाम 70 वर्ष शामिल हैं ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ