प्रतापगढ़ । पच्चीस साल मे जो नहीं हुआ वह हमने पांच साल मे किया था। जिसकी हमने नींव डाली थी वहां आज तक काम नही हुआ है। अठारह करोड सीवर मे लग गया जिसका आज तक उदघाटन नहीं हो सका । उक्त बातें जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने नगर स्थित प्रताप सदन में जुटे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच अपने संबोधन में कही | उन्होंने कहा कि हमरी लडाई किसी से नही है |
जिले की सम्मानित जनता के प्यार स्नेह के बदौलत राजा भैया की पहचान है | उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल एक पार्टी है जो जिले की है आप सबका सहयोग जो जनपद के साथ पूरे देश में गौरव प्राप्त करेंगे | इसके पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कुंवर अक्षय प्रताप सिंह लखनऊ से चलकर जैसे ही अठेहा पहुंचे वहां पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया इसके उपरांत अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी ने घुइसरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर लालगंज तहसील पहुंचे जहां पर अधिवक्ताओं से मिले इसके उपरांत वह अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया | इसके उपरांत कुंवर श्री सिंह ने सभी बार एवं आम अधिवक्ताओं से मिलकर सहयोग की अपील की |
इस दौरान प्रमुख रुप से बाबागंज विधायक विनोद सरोज , पूर्व विधायक हाजी सलाम मुन्ना , जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव , कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डॉ कैलाश नाथ ओझा ,जिला प्रभारी राम अचल वर्मा ,जिला सहप्रभारी विवेक त्रिपाठी , प्रमुख बबलू सिंह ,प्रवीण चतुर्वेदी, अंजनी सिंह बाबा ,संतोष सिंह, गोपाल जी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा जूनियर बार के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र जेपी , अलोक सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता व जिला पंचायत सदस्य प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ