अयोध्या। गोंडा जिला से लोकसभा के सपा और बसपा समर्पित प्रत्यासी, लोकप्रिय नेता विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह का आज अयोध्या से सटे कटरा तिराहे पर किया गया भव्य स्वागत।
यहां पर अयोध्या लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मो सुल्तान अंसारी के नेतृत्व में 51 किलो फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत। स्वागत से हर्षित पंडित सिंह ने कहा कि मेरी जीत युवाओं व किसानों गरीबो की जीत होगी। गोंडा की जनता सपा को जीता रही है। स्वागत करने वाले सपा नेता सुल्तान अंसारी ने कहा कि यूपी की जनता मा. अखिलेश यादव के कार्यो से खुश है। यहां की जनता सपा को भरपूर वोट देगी। यूपी की जनता जुमले बाजो से तंग आ चुकी है। यूपी की त्रिगोड़िया सरकार से जनता परेशान है। भाजपा यूपी में 3 व केंद्र में 42 से अधिक दलों से गठबंधन की है। लेकिन सपा व बसपा के मात्र युपी गठबंधन से भाजपा की हार हो रही है। भाजपा का यूपी से सफाया होना तय है। यूपी में भाजपा ने किसानों को बर्बाद किया लागत रेट तक नही दिया। सांड़ गाय वनरोज फसल चर रहे है। किसान गरीब युवा जनता की फिक्र बीजेपी को नही है।
इस मौके पर गौरव सिंह,मोहम्मद अकरम, इंद्र बहादुर यादव ,मो इरफान खान,अंकित पाण्डेय,मो शाबान खान सहित सैकडोजन शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ