Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब सोमवार देर रात 50 लाख की मॉरफीन व अवैध तमंचे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस को 250 ग्राम मार्फीन के साथ एक अवैध तमंचा तथा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है ।बरामद मार्फीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹50 लाख बताई जा रही है ।

           


पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने देर रात कुआंनो जंगल पुल के पास गोंडा रोड पर 250 ग्राम मॉरफीन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद सईद पुत्र हामिद खान निवासी उदयपुर जनपद पीलीभीत बताया। 




वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। तलाशी के दौरान युवक के पास एक तमंचा तथा कारतूस भी बरामद किया गया है। बरामद किए गए मार्फिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे