Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस को मिली कामयाबी, शातिर गौकशी का आरोपी गिरफ्तार






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शुक्रवार को एसओ धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम प्रभारी चौकी बसवारी गाँव उ0नि0 हरेश तिवारी, प्रभारी चौकी पौली उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देजनर जिला बदर अपराधियों की दबिश हेतु आपस में वार्ता की जा रही थी कि अचानक जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकप में जनपद कुशीनगर का शातिर गौकशी का मुलजिम अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित पशु को नारायनपुर बंधे पर बेरहमी के साथ जानवरों को पिकअप में बांधकर रखा हुआ है। 




इस सूचना पर आपस में विचार विमर्श करके नारायनपुर बंधे पर पुलिया के पास पुलिस की तीन टीमें बनाकर घेराबंदी की गयी।
जैसे ही टार्च की रोशनी पड़ी वैसे ही पुलिस टीम पर सरगना इमामुद्दीन उर्फ इमामुल हक ने फायर झोंक दिया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से बचते बचाते घेर कर पकड़ लिया गया। मौके से तीन अपराधी रामजीत उर्फ झिनक पुत्र रामफेर सा0 चकिया धुसवा थाना धनघटा, इमामुल पुत्र मजीद खान सा0 परसौना खुर्द थाना रामकोला जनपद कुशीनगर व इरफान पुत्र अज्ञात सा0 टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर फरार हो गये।




 पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी तो भारी मात्रा में पत्थर के टुकड़े तथा 08 अदद जिन्दा देशी बम बरामद हुआ तथा इसके कब्जे से 01अदद देशी तमंचा 303 बोर प्रतिबंधित कारतूस 02 अदद बरामद हुआ। आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी मिथिलेश मिश्रा को गिरफ्तारी के दौरान चोटें आ गयी। पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया -कि यह गौवंश हम लोग बिहार के रास्ते बंगाल में ले जाते हैं । प्रभारी निरीक्षक ने बताया की अभियुक्त इमामुद्दीन से पूछताछ अन्य तथ्य प्रकाश में आये हैं।





 जिसपर अलग से टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी तथा अभियुक्तों  के विरूद्ध गैंगेस्टर में कार्यवाही की जायेगी। इस बाबत गिरफ्तारी करने वाली टीम में हरेश तिवारी चौकी प्रभारी बसवाही गाँव थाना धनघटा मय हमराह का0 मिथिलेश मिश्रा,का0 अनिल यादव, का0 हरिशंकर गौड़, का0 जितेश, का0 रोशन मणि त्रिपाठी, का0 शैलेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी हे0का0 रजनीश पाठक, हे0का0 तेज नारायन, हे0का0 विजय प्रताप सिंह, हे0का0 इन्द्रजीत प्रसाद, का0 एहतेशाम, का0 दीपक यादव, का0 संजीत कुशवाहा थाना धनघटा के शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे