आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर द्वारा पुलिस कार्यालय के विशेष जांच प्रकोष्ठ, IGRS, शिकायत प्रकोष्ठ, जन सूचनासेल, डीसीआरवी, CAW, महिला प्रकोष्ठ, एन्टी रोमियो, माफियासेल, 1090, सर्बिलांस सेल, साइबर सेल, मीडिया सेल, फील्ड यूनिट चुनाव सेल, सीसीटीएनएस एवं महिला थाना के कार्यों की समीक्षा किया गया। इस समीक्षा के दौरान सभी शाखा के प्रभारी अपने अधीनस्थों के साथ मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा फील्ड यूनिट की समीक्षा के दौरान मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गये तथा टैंगो को निर्देश दिया गया कि जनपद में कही भी घटना की सूचना मिलने पर फील्ड यूनिट को भी सूचित किया जाए। इसी क्रम में साइबर क्राइम सेल व सर्विलांस सेल के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे कि सर्विलांस सेल में लम्बित प्रार्थना पत्रों के कैफ व डाटा मगांकर त्वरित गति के साथ कार्यवाही करें ।
जनपद के सभी थानों से आये हुए सीसीटीएनएस के कर्मचारियों ने बताया कि थानों पर केश डायरी शत प्रतिशत आनलाइन काटी जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को उनके कार्यों मे मिली कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए गये। एन्टी रोमियों को भी निर्देशित किया कि अधिक गहनता से पार्कों स्कूलों इत्यादि के आस पास नजर रखा जाए जिससे महिलाओं पर होने वाले अपराध को कम किया जा सके और एक भयमुक्त समाज की स्थापना को पूर्ण किया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ