अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो! पटरंगा थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने परीक्षा देने पिता के साथ बाइक से जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने डायल 100 को तत्काल सूचना दी मौके पर पहुचीं डायल 100 ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।जंहा दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लगभग दस बजे लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना अन्तर्गत अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास बाइक से परीक्षा दिलाने पंडित प्राण नाथ कामता प्रसाद महाविधालय अमहिया बाराबंकी जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार शीतला बक्स सिंह उनकी पुत्री अंजलि सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 व एम्बुलेंस मौके पर पहुँच कर दोनों घायलों को सीएचसी मवई ले गई जंहा दोनों का इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि छात्रा अंजलि बीए तृतीय वर्ष का पेपर देने पंडित प्राण नाथ कामता प्रसाद महाविधालय अमहिया बाराबंकी जा रही थी।
इस घटना के बावत पटरंगा थाना प्रभारी संतोष सिहं ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हल्का दरोगा व डायल 100 की टीम गई थी जो दोनो घायलों को एम्बूलेंस से सीएचसी मवई भेजा गया है।और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन अभी तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ