अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। गुरूवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने अपनी प्रतिभाओ को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान पूरे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र - छात्राओं व मेधावियों का सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य अनवर जहां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। विद्यालय की छात्रा ज्योति, बबिता, मीरा व सीमा ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की |
सांस्कृतिक कार्यक्रमों स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति की। छात्रा मीरा, सीमा व ज्योति ने सुनो गौर से दुनिया वालों कार्यक्रम से देश भक्ति को प्रेरित करने वाला वाला बनाया तो कक्षा छह के छात्र निर्मल ने भक्ति गीत पर अपने डांस से वातावरण को भक्ति मय बना दिया।
कार्यक्रमों के इसी क्रम में विद्यालय के छात्र विकास, समीर, रवीन्द्र, सुरेश, अजय छात्रा सुमन, मीरा, सीमा, ज्योति, प्रीति ने अपनीे कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुबोध मिश्र, कविता चैधरी, निशि चैधरी, वैभव त्रिपाठी, मिथिलेश कुमारी, रामू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
मतदान के लिए किया जागरूक
देवरिया मुबारकपुर में बच्चों द्वारा रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली स्कूल प्रांगण से निकलकर पुनः स्कूल में आ कर खत्म हुई। बच्चों ने पोस्टर व चार्ट े माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में आकर बच्चों ने लोगों मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
नामांकन मेले में किया बच्चों का नामांकन
सब पढ़े सब बढ़े कार्यक्रम के अंर्तगत गुरूवार को विद्यालय प्रांगण मे नामांकन मेले का आयोजन किया गया। मेले में आने वाले छात्रो के अभिभावकों को शिक्षा का महत्व शिक्षकों द्वारा बताया गया। साथ ही उनसे अपील की गई वह भी अपनी जिम्मेदारी समझे और पास पड़ोस के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। जिससे एक स्वच्छ और स्व्स्थ्य सामाज की स्ािापना हो सके।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ