Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुव्यवस्थित मतदान से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर उतरौला ।। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP )2019 के अन्तर्गत पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  भारतीय विद्यालय इ0का0उतरौला के परिसर में आयोजित हुआ ।


जिसमे छात्र-छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने वाली मनमोहक पेंटिंग बनाई ।इस प्रतियोगिता मे खुशबू कौशल 12B ने प्रथम, साँझ कसौधन 10 D द्वितीय, तृतीय स्थान  मीनाक्षी कौशल 12 B व आकाश सोनी 10 B ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।प्रधानाचार्य के के सरोज ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करके पुरस्कृत किया।इस अवसर उन्होंने विना किसी लालच के ईमानदारी से मतदान करने की अपील की ।


कार्यक्रम मे शिक्षक दुर्गा प्रसाद, उत्तम श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, मो0इस्लाम, अमरेश पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार, सीताराम वर्मा, नानबाबू ,सुनील कुमार, प्रेम कुमार, अरुण सिंह, रघुवंश पाण्डेय वीरेंद्र कुमार सहितअन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे