Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल चलो अभियान के ताहत रैली निकालकर जागरूक किया गया





दुर्गा सिंह पटेल /संजय यादव
मसकनवा गोंडा।ब्लाक बभनजोत के न्याय पंचायत मोकलपुर के उच्चकृत प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र छात्रों ने रैली निकाली




रैली को प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश वर्मा ,ग्राम प्रधान रामअभिलाख वर्मा,समाजसेवी संजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शिक्षा के प्रति प्रचार प्रसार और आम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर के तत्वाधान में जागरुकता रैली निकाली गई स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन जागरुकता रैली में छात्र छात्राओं ने नारे आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे सर्व शिक्षा का यह अभियान सबको मिले प्राथमिक ज्ञान लगाते हुए मोकलपुर के मजरा चमरूपुर मधुपुर लोधन डीह समय माता मंदिर आदि मजरों का भ्रमण किया स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के नारे से मोकलपुर गूंज उठा जागरूकता रैली के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता का संदेश दिया गया शिक्षक सुरेंद्र कुमार अब्दुल लतीफ ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर स्मार्ट क्लास की सहायता से गुणवत्ता परक शिक्षा दी जाती है इस कारण से विद्यालय जिले के प्रथम उच्च कृत विद्यालय है इस अवसर पर  6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के नामांकन प्रधानाध्यापक ने सरकारी  स्कूलों में कराने की अपील की । 



इस विद्यालय के छात्र छात्राओं बाल संसद अमित कुमार,नेहा ,चांदनी,नंदिनी,मनीता,मोनू ,अभिषेक,आंचल,एसपी,अमरेंद्र प्रताप,राम जी,सुभाष, सरोजा,शांति रेनू ,पूजा,स्कूल चलो अभियान को नामांकन रैली के प्रति काफी उत्साह रहा इस अवसर पर रामअभिलाख वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा,मनोज कुमार, बिंदु जयसवाल,अब्दुल लतीफ, सुरेंद्र कुमार, राम शंकर ,राम प्रताप मौर्या,अनारकली, शांति , सुमन,आदि लोग उपस्थित रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे