अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के छठवें चरण में 12 मई को मतदान होना है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया आगामी 16 अप्रैल को शुरू होगी । मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार मतदान से पूर्व तैयारियों के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण प्राप्त करने आए तमाम अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान काफी अव्यवस्था व्याप्त है । कक्ष संख्या 24 तथा 23 सहित कई कक्षाओं में प्रशिक्षण के लिए लाई गई मशीनें नें खराब रही ।
सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मशीन सही नहीं हो पाई । कई कक्षाओं के प्रोजेक्टर भी नहींं चल सके । जिम्मेदार अधिकारी भी इधर उधर भटकते दिखाई दिए । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता देव कुमार मिश्र, जिला मंत्री मंगल देव, ब्लॉक मंत्री वेद पांडे व शिक्षक सुरेंद्र नाथ योगी सहित कई शिक्षकों ने बताया कि उनके कक्ष संख्या 24 में ना तो एबीएम काम कर रही थी और ना ही वीवीपैट मशीन साथ ही प्रोजेक्टर भी कार्य नहीं कर रहा था । प्रशिक्षण देने आए ट्रेनर को खुद भी सही से ज्ञान नहीं था जिसके कारण उन लोगों को प्रशिक्षण नहीं मिल सका । कमोबेश कई अन्य कक्षाओं में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली पीठासीन अधिकारियों का यह भी आरोप था कि एक कक्ष में केवल एक मशीन उपलब्ध कराई गई है जो कि काफी कम है ।
मशीनों की संख्या अधिक होती तो एक और मशीन खराबी होने पर दूसरी मशीन से प्रशिक्षण चलता रहता परंतु एक ही मशीन होने के कारण खराबी की दशा में प्रशिक्षण बंद रहा । प्रशिक्षण प्राप्त करने आए तमाम शिक्षकोंं तथा कर्मचारियों ने आशंंका व्यक्त की है की जब उन्हें ही सही से जानकारी नहींं रहेगी तो मतदान के दौरान समस्याओं से कैसेेे निपट पाएंगे । पूरे मामले पर जानकारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने शीघ्र प्रशिक्षण स्थल पर आने की बात कही परंतु पहली पाली की प्रशिक्षण समाप्त होने तक है वहां नहीं आए ।
प्रशिक्षण का प्रभार देख रहे परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया जो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है । जिन कमरों में मशीन की गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही हैं वहां पर तत्काल दूसरी मशीनों की व्यवस्था कराई जा रही है । अगर किसी भी प्रकार कोई समस्या होगी तो उसे तत्काल दूर करा दिया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ