Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शारदा सहायक नहर से 24 घंटे बाद चौथा शव हुवा बरामद




अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।रूदौली पुलिस ने 24 घंटे बाद शव को शारदा सहायक नहर से बरामद कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गौरतलब है रविवार की भोर मे समय लगभग तीन बजे कानपुर से कपडा शापिंग कर अपने घर ब्रेजा कार यूपी 62 एवी 5144 से वापस गौरी बाजार जनपद देवरिया जा रहे थे



 कि जैसे ही रौजागांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से टूटी नहर की पुलिया मे चालक के झपकी आने ब्रेजा गाडी नहर मे जा गिरी गाड़ी मे सवार साजिद अंसारी 24 मो0 अंसारी 27 अजय यादव 28 निवासी गौरी बाजार देवरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हैं जबकि विकास शव नहर मे पानी के बहाव मे बह गया था।   
यह था मामला इसे पढ़े 

ग्रामीणों का कहना है कि अखबारों मे कई बार नहर की टूटी पुलिया सम्बन्धित खबर प्रकाशित की गई लेकिन एनएचआई की घोर लापरवाही के चलते पुलिया नही बनवाई जा सकी उच्चाधिकारियों को उक्त टूटी पुलिया की बाबत कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन एनएचआई के अधिकारियों पर जूं तक नही तक नही लगभग दस गोताखोर नहर मे लापता व्यक्ति की खोज मे जुटे हैं नहर पर कोई संकेतांक भी नही था झपकी आने से घटना हुई ।


देर शाम एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह पहुंच कर लाश बरामद करने का निर्देश पुलिस कर्मियो को दी।तब से जुटी पुलिस ने सोमवार को दलसराय चौराहे के 200 मीटर पूरब शारदा सहायक नहर से लापता व्यकित का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे