शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | क्रांति के महानायक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय की शहादत दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट में जुटे परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया |
इस दौरान परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने मंगल पांडेय जी के बलिदान को राष्ट्र के प्रति समर्पण बताते हुए कहा कि मंगल पांडेय जी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे , उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग का ऐलान कर राष्ट्र में क्रांति की ज्वाला फुकी | ऐसे महान क्रांतिकारी का नगर पालिका प्रशासन अवहेलना कर रहा है | परशुराम सेना ने मांग किया कि कंपनी गार्डन में मंगल पांडे जी की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी शहादत को नमन करें |
इस मौके पर मौजूद अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने कहा कि मंगल पांडे ने जो क्रांति की मशाल जलाई थी वह सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं के लिए एक मिसाल है | इनका बलिदान सदा ही राष्ट्र को स्मरण रहेगा |
इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ,अच्युतानंद पांडे ,कपिल पांडे ,संजय तिवारी, रत्नेश शुक्ला ,विनोद पांडे, त्रिभुवन नाथ मिश्र एडवोकेट, उत्कर्ष मिश्रा ,सुरेंद्र मिश्रा मनीष पांडे, अनिल रंजन मिश्र ,देवेश तिवारी ,शैलेश मिश्र ,साकेत पांडे, सत्य विजय सिंह ,रोहित सिंह, विकास यादव ,शिवा पांडे ,सतीश तिवारी ,मनीष दुबे ,राजीव मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ