अमरजीत सिंह
अयोध्या ! पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरैला गांव के समीप रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बिहार से हरियाणा जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सामने जा रही ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ गई।जिससे स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह व एसआई अभिषेक त्रिपाठी हमराही राम किशुन यादव मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।जंहा एक कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात साढ़े 11 बजे जरैला के पास बिहार से हरियाणा जा रही स्कॉर्पियो संख्या यूपी 26 एए 9152 सामने जा रही ट्राली में जा भिड़ी जिससे स्कॉर्पियो सवार रमेश अरोड़ा पुत्र हुकुम चंद्र निवासी फरीदाबाद हरियाणा, शैलेंद्र पुत्र ह्रदया उपाध्याय निवासी थाना नोयडा सेक्टर 20 व इन्द्रपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जिला मेवाट हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह व एसआई अभिषेक त्रिपाठी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सीएचसी मवई ले गए और भर्ती करवाया।जंहा रमेश अरोड़ा को सर में गंभीर चोट होने की वजह से सीएचसी के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया सभी घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है।अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ