ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार थमने में सिर्फ तीन दिन शेष है। मोदी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों की जानकारी हर क्षेत्र, हर व्यक्ति हर महिला तक पहुंचने में कोई कमी ना रह जाए, इसलिए गोंडा लोकसभा सीट के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
राजा भैया अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को मेहनौन विधानसभा के इटियाथोक क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य रूप से पांच बड़े कार्यक्रमों घोपतपुर, बेनदुलि, महराजगंज, विशुनपुर संगम, रमवापुर चौराहा में जनता को संबोधित किया। राजा भैया के साथ विधायक विनय कुमार द्विवेदी, रजनीश मिश्रा सहित कई बड़े नेता रहे।
राजा भैया ने कहा कि मोदी जी ने हम लोगों को यह बता दिया है कि वोट देने से बदलाव आता है। हम सब को मिल कर मोदी जी को जिताना है क्योंकि उन्होंने गरीबों, किसानों, जवानों, महिलाओं और बच्चों के लिए काम किया है। इससे पहले तो परिवारवाद की जन्मदाता कांग्रेस, खुद को दलितों की बेटी बताने वाली मायावती, किसान पुत्र बताने वाले मुलायम ने देश और प्रदेश को खोखला कर दिया। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोगों को धमका रहे हैं। चुनाव के बाद में इनके और उनके जुल्मी कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा बाहर लाकर सजा दिलाने का काम करूंगा।
इस अवसर पर छोटू ओझा, दीनानाथ तिवारी, मनोज दीक्षित, सुशील शुक्ला, जय जयराम मिश्र, राममणि तिवारी, राम भवन शुक्ला, राम वचन शुक्ला, पवन शुक्ला, राजेश जायसवाल, नान बाबू शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, राम कुमार पांडे, राजू तिवारी, मनोज पांडे, शांति प्रसाद शुक्ला, नंद कुमार जायसवाल, अनिल मिश्रा, संतोष शुक्ला, पप्पू तिवारी, रमापति शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ