Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लाइव वेबकास्टिंग के लिए चयनित जनसेवा केंद्र कर्मचारियों का होगा प्रशिक्षण:डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर 03 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 12 मई को 113 मतदेय स्थलों की मतदान प्रक्रिया की लाइब वेबकास्टिंग की जायेगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आवश्यक व्यवस्था के लिए सभी 113 मतदेय स्थलों की सूची श्रीटान इण्डिया लिमिटेड को उपलब्ध करा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग हेतु चयनित जनसेवा केन्द्रो के कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जायगी। उन्होंने बताया कि 10 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में दो पालियों में इन कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में आने पर उन्हें अपने पहचान पत्र की फोटो कापी एवं एक फोटो लेकर आना होगा ताकि उनका परिचय पत्र भी बनाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि 11 मई को उन्हें परिचय पत्र, नियुक्ति पत्र एवं साम्रगी दी जायेगी तथा मतदेय स्थल के लिए रवाना किया जायेगा। 
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि 09 मई को 2-2 शहरी एवं ग्रामीण मतदेय स्थल का ट्रायल वेबकास्टिंग भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 495 कन्या प्रा0वि0 बालूशासन कमरा न0-01, खलीलाबाद में 315 प्रा0वि0 पटखौली कमरा न0-02 तथा धनघटा विधानसभा क्षेत्र के 12 एवं 13 जूनियर हाईस्कूल, हरिहरपुर मतदेय स्थल का ट्रायल वेबकास्टिंग कराया जायेगा। इस संबंध में श्रीटान इण्डिया लिमिटेड को निर्देश दिया गया है कि ट्रायल वेबकास्टिंगकी व्यवस्था करायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे