शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल के मंत्री रामबरन सिंह ने नगर के अंबेडकर चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी वामपंथी दल हर हाल में लोकतंत्र की व संविधान की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है , तथा लगातार मजदूरों, किसानों ,नौजवानों व छात्रों के बुनियादी सवालों पर संघर्ष कर रहे हैं जिसका देश गवाह है |
उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने देशभर में विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं , किंतु जहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं वहां भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगीयों के हराने में सबसे अधिक मजबूत जनवादी धर्मनिरपेक्ष जिताऊ उम्मीदवारों को जिताने के लिए निर्देश दिए गए हैं |
इस दौरान श्री सिंह ने कहा किभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को सपा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन हेतु लिखित आवेदन प्राप्त हुआ जिस पर पार्टी की बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि लोकसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह तथा कौशांबी से सपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है जिस पर दोनों प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से समर्थन करते हुए उन्हें जिताने का भरसक प्रयास किया जाएगा | पत्रकार वार्ता के दौरान हेमंत नंदन ओझा , राजमणि पांडे ,निर्भय सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ