Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित होकर पलटी कार तीन की मौत,दो की हालत गंभीर





अमरजीत सिंह 
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के कामाख्या भवानी-बाबा बाजार मार्ग पर बदलेपुर गांव के मोड़ पर गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित होकर कार पलट गई।इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।तथा चालक सहित दो युवक गंभीर रूप घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मवई के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सभी घायलों को सीएचसी खैरनपुर भेजवाया।दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तथा गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उपचार के दौरान जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई।इस घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया।


थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर पुर निवासी राम नेवल की पुत्री आशा की गुरुवार को शादी थी।बारात मवई क्षेत्र के ग्राम महमदवापुर से आई थी।घर के सारे लोग बारातियों की आवभगत में जुटे थे।इसी दौरान राम नेवल के भाई काशी राम गांव के कुलदीप सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह,शिवकुमार पुत्र गरीबे,नीरज पुत्र शिवकुमार,व् अमेठी जिले के कठौता जगदीशपुर से आये आकाश पुत्र बब्बू के साथ कार संख्या यूपी 32 एएन 50 94 से किसी कार्यवश बाबा बाजार चौराहा आये थे।


रात लगभग 10 बजे सभी लोग कार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे वह बदलेपुर मोड़ के निकट पहुंचे वैसे ही कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।और कई पलथा खाते हुए फिर सीधी हो गई।इस हादसे में कार में सवार पांचो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों में से काशीराम व् आकाश किसी तरह से कार से निकल कर गांव पहुंचे और गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी दी।इस खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।और शादी समारोह में शामिल होने आये सभी लोग घटना स्थल पर पहुच गए और घायलों को सीएचसी रुदौली पहुचाया।सीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन लोगों म्रत्यु हुई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल है।शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे