मवई थाना क्षेत्र अमीरपुर गांव के मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ! मवई थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार की देर रात अमीरपुर गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुचीं मवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना अंतर्गत गुरूवार की रात अमीरपुर मजरे मांजनपुर गांव निवासी विजय शंकर अपनी पत्नी विद्यावती उम्र 42 वर्ष जो रात लगभग आठ बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंजारे पुर जा रहे थे।जैसे ही सड़क पार करने लगे तभी अचानक तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने विद्यावती को जोरदार टक्कर मार दी जिससे विद्यावती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी सूचना विद्यावती के पति विजय शंकर ने तत्काल डायल 100 को दिया।
राहगीरों की मदद से शव को बीच रोड से हटा कर किनारे किया।डायल 100 ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी मवई पुलिस को दी।मौके पर पहुची मवई पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी मवई भेजवाया जंहा डाक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बावत मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर हल्का दरोगा को भेजा गया है।महिला के शव का पंचनामा करा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ