योगी को बताया कि उन्हे लैपटाप चलाना नहीं आता इसलिए नहीं बांटा
चौकीदार ही नहीं ठोकीदार भी है हटाना, दीपोत्सव पर भी कमेंट
अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । शहर के गुलाबबाड़ी मंच से अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के सम्बोधन पर कटाक्ष किया। अखिलेश ने कहा कि जिनकी आवाज उंची है उनकी एक सभा हुई। सभा में कोई उत्साह नहीं था। गठबन्धन का असर है कि उन्हे अम्बेडकर व लोहिया याद आ गये। अगर महागठबन्धन महामिलावटी है तो 38 पाटियों का गठबन्धन है तो वह क्यो नहीं। जब आतंकवाद की बात कर रहे थे तो हमारे 15 जवान शहीद हो गये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर को लेकर उन्होने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटाप चलाना नहीं जानते इसलिए लैपटाप नहीं बांटा। ठोको नीति पर मुख्यमंत्री चल रहे है। बाबा ने 100 नम्बर की पुलिस को खराब कर दिया। जनता को मौका मिलता है तो पुलिस को ठोकती है। सांसद विधायक भी ठोको नीति पर चलते हुए 21 जूतों की सलामी दी। मीडिया में किसी जूते गिने तो 12 निकले हमने कहा कि उनका प्लान 21 जूतों की सलामी देना था। चौकीदार नहीं ठोकीदार को हटाना है। हमारे बाबा मुख्यमंत्री ने अयोध्या को धोखा दिया टीवी पर हमने देखा कि बाबा मुख्यमंत्री पुष्पक विमान से भगवान राम माता सीता को लेकर आये थे।
उन्होने कहा कि स्वच्छता के नाम पर पैसा लिया क्या स्मार्ट सिटी बन गयी। भाजपा की स्मार्ट सिटी में जानवर साड़ घूम रहे है। अयोध्या को जितने पैसे की आवश्यकता थी वह हमने दिया। हम लोग भजन स्थल बनाना चाहते थे परन्तु उसका काम भी पूरा नहीं हुआ। आजादी के बाद अम्बेडकर व लोहिया साथ काम करना चाहते थे। इसको कांशीराम व नेताजी ने आगे बढ़ाया। हमे दो कदम पीछे भी चलना पड़ा पर हमने गठबन्धन को आगे बढ़ाया। यह गठबन्धन देश की नयी राजनीति में दस्तक देने जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ