Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

209 बूथों पर होगा सीधा प्रसारण




अमरजीत सिंह 
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि 209 बूथों पर होगा सीधा प्रसारण। इन बूथो की सभी गतिविधियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अधिकारी के साथ-साथ जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में व अन्य अधिकारी सीधे देख सकेंगे। सम्पूर्ण प्रक्रिया पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का होगा सीधा कन्ट्रोल।


उपरोक्त के अतिरिक्त हर विधानसभा के एक-एक मतदान केन्द्र (कुल पांच) सखी मतदान केन्द्र होगा, जहां पीठासीन अधिकारी सहित सभी मतदान अधिकारी महिलायें होंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि 13 माडल मतदान केन्द्र होंगे जहां पर मतदाताओं के आकर्षण हेतु आकर्षक सजावट, साज-सज्जा, सोफा, कुर्सी, गद्दा, दरी, पीने का ठण्डा पानी आदि की व्यवस्था रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे