अखिलेश्वर तिवारी
भाजपा का तूफानी नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने बुधबार चुनावी जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती लोकसभा के हरिवंशपुर, परेवपुर, कुर्वेनी, बेलहाराघव , बगहा, डिंगुराजोत,मदारा भिनगा बाजार, भिनगा छावनी चौराहा समेत दर्जन स्थानों का दौरा किया ।
सभी गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जबकि भिनगा नगर में बाजार भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया । नुक्कड़ सभाओं में सांसद दद्दन मिश्रा सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया । सांसद दद्दन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू सर्व समाज की एकता को देखकर विपक्षी बौखलाए हुए हैं ।
के अनुसार हरिवंशपुर गॉव में चुनावी नुक्कड़ सभा आयोजन किया गया । नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये सांसद मिश्रा ने कहा कि अक्सर गम्भीर बीमारी होने के बाद लोगों को इलाज हेतु लखनऊ जाना पड़ता था । इसके लिए हमारी हॉस्पिटल की मांग की थी । सरकार ने हमारी इस मांग को माना है और सरकार मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी ।
अब बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा । उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ही पूरे देश के एक समान विकास के लिए दृष्टिकोण हैं श्रावस्ती की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि जो रेलवे प्रोजेक्ट (5000) करोड़ 1954 से अटका हुआ था उसे हमने पास करवाया । हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए हैं गरीब माता बहनों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए हैं । सौभाग्य योजना एवं दीनदयाल ज्योतिग्राम योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाई है ।
श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की वोट कटवा भूमिका स्वयं कांग्रेस को ही खत्म करेगी । लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर कांग्रेस वोट कटवा बन गई है । ये कांग्रेस के पतन के लक्षण हैं । जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू समाज की एकता से घबराया हुआ है इसलिए विपक्षी नेता हिंदू समाज को जातियों में बाँटने पर आमादा हैं पर हिंदु समाज ये बात समझ चुका है और उनकी ये नीति इस बार भी सफल नहीं होगी ।
इस चुनाव में और आगे भी समाज में एकता का धागा और मजबूत होगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर था लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी है तब से एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 सालों में गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा देती रही लेकिन गरीब मुक्त भारत का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तविक रूप में कर रहे हैं ।
सभाओं के दौरान बूथ अध्यक्ष नंदलाल, अरविंद कुमार यादव, जगदम्बा यादव, खिरोधर प्रसाद, रमेश चंद्र वर्मा, पूजाराम गोस्वामी, मोतीलाल यादव, माली यादव, माधव वर्मा, अक्षय वर्मा, कमल मौर्या, श्याम मौर्या, अलख वर्मा, आजाद वर्मा, सज्जन वर्मा, अमन वर्मा, बहादुर वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, ईश्वर वर्मा, अमित वर्मा, सोनू वर्मा, मोहित वर्मा, भगवान वर्मा, चंदन वर्मा, अभिषेक वर्मा, कंचन मौर्या, राहुल वर्मा सहित तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ