आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। अवैध शराब की विक्री होते पाई गयी तो उस क्षेत्र के निरीक्षक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त चेतावनी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दिया है। उन्होंने पुरानी तहसील स्थित आबकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्टाफ की स्थिति जाना तथा देशी, विदेशी शराब की दुकानों की स्थिति जाना। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 195 दुकानों का तत्काल निरीक्षण किया जाना है। इसके लिए तीन क्षेत्र के लिए 03 टीम गठित कर दें। इस टीम का नेतृत्व सम्बंधित उप जिलाधिकारी करेगें। दुकानों, की जांच का शेड्यूल बना दें। समय से सभी दुकानों का निरीक्षण कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। उन्होेंने कहा कि अवैध शराब बनाने के विरूद्ध सघन अभियान संचालित होगा। अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित करें तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। किसी भी दशा में अवैध शराब नही विकनी चाहियें। इसके लिये विभागीय अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी भी तय की जायेगी। कार्यालय निरीक्षण के दौरान आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में एक इंसपेक्टर मनीष सिंह तैनात है। दूसरे इंसपेक्टर बस्ती से यहां तैनात किये गये है। तीसरे क्षेत्र का चार्ज भी इन दोनो को ही बांटा जाएगा। टीम गठित करके शीघ्र ही जांच पूरी कर ली जायेगी।
कार्यालय निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने मेंहदावल वाईपास, खलीलाबाद में विदेशी मदिरा की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। नियमानुसार यहां सभी चीजें सही पाई गयी। जिलाधिकारी ने दुकान की चौहद्दी देखा, अक्षांश और देशान्तर चेक किया। दुकान का लाइसेंस देखा। ताकीद किया कि अवैध शराब बिल्कुल भी ना बिके। आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी दुकाने जी0पी0एस0 से जुड़ी है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ