Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विद्यालय जहां तार ढीला व मरम्मत योग्य हो उसको 24 घंटे के अंदर ठीक कराएं विद्युत अधिकारी: डीएम




अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  उतरौला के प्राथमिक विद्यालय नया नगर में सोमवार को हुए गंभीर दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन तक जिम्मेदार हरकत में आ गए हैं । पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए एक ओर जहां प्रमुख सचिव ऊर्जा को सभी विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटवाने का आदेश दिया है वही जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने जनपद के ऐसे सभी विद्यालयों जिनके ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर शिफ्ट कराने का आदेश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया है ।

                   जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई को विकासखंड उतरौला स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नया नगर में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर विद्यालय भवन को छू जाने के कारण विद्यालय भवन में करंट आ गया था। साथ ही तत्काल विद्युत आपूर्ति  स्वतः बंद हो गई। किंतु कुछ  क्षणों में ही कुछ बच्चों को करंट के झटके लगे और कुछ भयभीत हो गए । 

ऐसे सभी बच्चों की संख्या 51 थी।  दुर्घटना में प्रभावित हुए सभी बच्चों को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उनमें से 22 बच्चों को उतरौला स्थित सजीदा अस्पताल एंव  29 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद 43 बच्चों को घर जाने की छुट्टी दे दी गई। 8 बच्चों को अस्पताल में  देखरेख के लिए रोका गया है, जिनमें से चार बच्चों को करंट के झटके लगने से चोटें आई हैं शेष चार  बच्चों के भयभीत होने के कारण चिकित्सक द्वारा एहतियातन  उन्हें अपनी देखरेख में रखा गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं एवं उनका स्वास्थ्य स्थिर है । 

उन सभी 8 बच्चों की एहतियातन  पुनः   विधिवत मेडिकल जांच की जाएगी । बच्चों का नियमित स्वास्थ्य स्थिर रहने पर छुट्टी दे दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा  उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी उतरौला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक उतरौला को निर्देश दिया गया है कि यह  अधिकारी  स्वयं अस्पतालों में उपस्थित होकर बच्चों का कुशल क्षेम जानेंगे । इन अधिकारियों द्वारा बच्चों व  अभिभावकों से मिलकर  उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई । 

सभी भर्ती बच्चों को  फल  और जूस वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भरती बच्चों का हालचाल जाना गया एवं चिकित्सकों को आवश्यक  दिशा निर्देश दिए गए। इस घटना में लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी, चमरूपुर फीडर पर कार्यरत कुशल मजदूर इब्ने हुसैन को निलंबित किया गया है  तथा राजेंद्र  कुमार संविदा कर्मी को तत्काल सेवा से हटा दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त एसडीओ विद्युत उतरौला का स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी विद्यालयों एवं स्थानों का चन्हीकरण  करें, जहां तार ढीला और मरम्मत योग्य हो, उन्हें आगामी 24 घंटे के अंदर ठीक करा कर  इसकी स्थल वार सूचना  जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है । समय से रिपोर्टर ना देने की दशा में लापरवाह  कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे