अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार अनुपमा जयसवाल ने प्राथमिक विद्यालय नयानगर विशुनुपुर उतरौला में हाई वोल्टेज करंट की जद में आए बच्चों का अस्पताल जाकर हालचाल लिया । मंत्री जी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय उतरौला रोड पहुंचकर अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों का हालचाल लिया । मंत्री ने बच्चो को जूस पिलाया तथा बच्चों के अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । मंत्री जी ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने डिलीवरी वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा प्रसूताओं से उनका हाल जाना। इसके उपरांत मंत्री जी द्वारा उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती बच्चों का हाल जाना गया व जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी बलरामपुर कृष्णा करुणेश, अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार उपस्थित रहे ।
एक दूसरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जयसवाल द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में ऐसा माहौल बनाने की आवश्यकता है की अभिभावक खुद बच्चों का हाथ पकड़कर परिषदीय स्कूलों में एडमिशन कराएं। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री जी द्वारा बच्चों को जूता , स्कूल बैग व ड्रेसा प्रदान किया गया।
जिला पंचायत समाचार में ही पुष्टाहार विभाग की तरफ से नन्हे-मुन्ने बच्चों को अनुप्रास व गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जब तक की किसी भी योजना का सही से क्रियान्वयन न किया जाए, योजना का कोई महत्व नहीं रह जाता। वर्तमान सरकार ने स्कूल चलो अभियान को नई दिशा प्रदान की है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में एक करोड़ 80 लाख बच्चों का एडमिशन परिषदीय विद्यालयों में किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत कुल 41000 विद्यालयों में शौचालय हैंडपंप मरम्मत की गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों का भविष्य बनाने का कार्य करते हैं, शिक्षक अपना दायित्व इमानदारी पूर्वक निभाए । उन्होंने शिक्षकों से उनके व्हाट्सएप नंबर पर सेल्फी विद क्लास जिसमें शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए सेल्फी लेकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजेंगे।
उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के समय सोशल मीडिया से दूर रहने का निर्देश दिया और कहा कि शिक्षण कार्य के मध्य में यदि कोई शिक्षक सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, पिंकू सिह , बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ