अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह को नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 1986 में आरएसएस से जुड़कर संघ प्रचारक के रूप में काम किया । इसके बाद 1988-89 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में संगठन मंत्री बने । वर्ष 1991 में बीजेपी कानपुर के युवा शाखा मोर्चा प्रभारी बने । बाद में उन्होंने 1994 में बुंदेलखंड के युवा मोर्चा के प्रभारी के रूप में राजनीति में कदम रखा । उन्हें पार्टी ने 1996 में युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया ।
साल 1998 में उन्हें दुबारा बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया । वह 2001 में बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने । श्री सिंह ने कहा कि वे संगठन तथा कार्यक्रमों का व्यापक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता के रूप में हमेशा लोकप्रिय रहे । उनके अनुभवों का लाभ अब पार्टी को मिलेगा ।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ,सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू , उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ,कुसुम चौहान, अनूप चंद गुप्ता ,नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी, झूमा सिंह , पिंकी सिंह, बंदना पासवान ,ललिता तिवारी व स्वर्णलता श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ