Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बस्ती जिले में लालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुदरहा चौकी प्रभारी योगेन्द्र नाथ, कांस्टेबल राधेश्याम सिंह, धीरज यादव, आशुतोष चौहान ने माझा क्षेत्र से कच्ची शराब बेचने ला रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 50 लीटर कच्ची शराब भी पुलिस ने बरामद किया है। बताते चलें कि पकड़े गए अभियुक्तों को पूर्व में भी गिरफ्तार किया गया था। 

ग्रामीणों ने पूर्व चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह पर पैसा लेकर छोड़ने का आरोप लगाया था।  मामले की शिकायत होने पर सीओ रुधौली की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे