Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरदार सेना ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। सरदार सेना जिला इकाई बस्ती के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल की अगुवाई में जिलाधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को ज्ञापन दिया गया। बृजेश पटेल ने बताया कि ग्राम ख्वाजा गांव जापानी इंसेफेलाइटिस से प्रभावित गांव है। 

शासन की मंशा के अनुरूप उक्त गांव में पानी की टंकी लगाए जाने के निर्देश पर पानी की टंकी सही स्थान पर नहीं लगाया गया जिससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रथम उत्तर प्रदेश जल निगम ने कहा कि ग्राम में पानी की आपूर्ति हो रही है सच्चाई यह है कि अभी तक खंबा तार कनेक्शन कुछ भी नहीं हो पाया है अभियंता के ऊपर कठोर कार्रवाई करते हुए अभियंता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए अन्यथा सरदार सेना साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 
        
इस अवसर पर प्रभाकर पटेल कल्पना प्रधान रमेश प्रधान विजय प्रधान अभिषेक लव कुश गाना चौधरी दीपचंद  अनिल गौतम  महेंद्र यादव  रवी प्रताप डॉक्टर सतीश  सुधाकर  दिनेश  रामजीत  सुरेंद्र मास्टर साहब  शिवराम  अवधेश  प्रशांत पटेल  लखन पटेल सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे समेत दर्जनों साथी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे