Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला उत्पीड़न की राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की सुनवाई


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष शिकायतकर्ता उमा देवी मौर्या ने शिकायत किया कि प्रा0वि0 सण्ड़वा खास विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हूॅ, विद्यालय की पटल लिपिक रोहिणी तिवारी ने प्रार्थिनी के सभी मूल प्रमाण पत्र देखने हेतु मंगवाये और उसे उन्होने रख लिया है, 

मांगने पर वह सभी प्रमाण पत्र वापस नही दे रहे है और मेरा शोषण किया जा रहा है जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल बुलाकर शिकायकर्ता उमा देवी मौर्या की शिकायत का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी ग्राम ज्ञानीपुर पहाड़पुर, थाना-सांगीपुर ने शिकायत किया कि प्रार्थी की पुत्री का विवाह 26 अप्रैल 2016 को उमेश कुमार पुत्र अछैवर कोरी निवासी ग्राम दीना का पुरवा, रानीगंज कैथोला, थाना लालगंज में हुआ था किन्तु दहेज की मांग पूरी न करने पर मेरी पुत्री संगीता को पति उमेश, जेठ रमेश, सास कमला देवी व जेठानी चन्दा देवी मारते-पीटते एवं प्रताड़ित करते है और मेरी पुत्री का घर से भगा दिये और जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि 02 लाख रूपये एवं अपाची गाड़ी लेकर आना तभी रहनें दूंगा।

 शिकायकर्ता ने आरोपियों के विरूद्ध थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन अभी तक पुलिस विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गयी है। इस प्रकरण को महिला आयोग की सदस्य ने संज्ञान में लेते हुये सी0ओ0 लालगंज को निर्देशित करते हुये कहा कि आरोपियों के विरूद्ध जांच कराकर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इसी प्रकार शिकायतकर्ता ममता बरनवाल ग्राम-राजगढ़, थाना आसपुर देवसरा ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी की जमीन पर शौचालय बनाया गया था जिसको परिवार के चाचा श्रवण कुमार ने तोड़ डाला और गाली-गलौज करते है, प्रार्थिनी ने इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र दिया है जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हुई जिस पर महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर को उक्त प्रकरण की जांच कराकर शिकायत का त्वरित करने हेतु निर्देशित किया। 

इसके अलावा महिला जनसुनवाई में आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित विभाग को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने दिया और कहा कि जो भी शिकायतें आयी है उसका तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। 

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये। जनसुनवाई के उपरान्त महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह, उपजिलाधिकारी सदर राहुल यादव, महिला थाना की इन्सपेक्टर कल्पना गौतम, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे