अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनके कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यू0पी0 100, फील्ड यूनिट तथा मानीटरिंग सेल के कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके कर्तव्यों के संबंध में अवगत कराया गया। एसपी द्वारा यू0पी0 100 तथा अन्य शाखाओं में पुलिस कर्मियों की नियुक्ति भी की गई।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा पेट्रोल पंप चेकिंग स्कीम के तहत थाना सादुल्लानगर से हमारा पेट्रोल पम्प पर 21 जून से 11 जुलाई तक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया,
जिसमें उ0नि0 सुनील कुमार पाल को ₹2000, कां0 संदीप सचान को ₹1500 तथा होमगार्ड शेष राम यादव को ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र, क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज यादव, क्षेत्राधिकारी सदर प्रेम कुमार थापा, वाचक पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह तथा समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ