गोण्डा:शनिवार के सुबह रेलवे ट्रेक पर शौच करने गये युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के मजरे कटौवा गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र गंगाराम उम्र 40वर्ष सुबह शौच के लिये घर निकल कर लखपतनगर रेलवे स्टेशन का अप ट्रैक पार कर था उसी समय अचानक बस्ती की ओर से आ रही अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी।
जिसकी सूचना जरिये मेमो से स्थानीय पुलिस को दिया।सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ