गोंडा: शनिवार दोपहर बाद साइकिल और बाइक के आमने सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|
मनकापुर थाना क्षेत्र के बक्सर आज्ञाराम गांव निवासी राजा बाबू मनकापुर कस्बे के एक विद्यालय से पढ़ कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे की एक बाइक पर सवार होकर से आ रहे भिटौरा निवासी सूरज व गुड्डू की नवाबगंज रोड से बक्सर आज्ञाराम को जाने वाली सड़क पर स्थित बस्तीपुरवा गांव के पास आमने सामने टक्कर हो गई |
हुई दुर्घटना में तीनों घायल हो गए जिसमें साइकिल सवार राजा बाबू की स्थिति नाजुक बताई जाती है | प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना की सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचकर और अपने निजी साधन से मनकापुर सीएचसी इलाज के लिए लेकर आए |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ