अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लड़कियों तथा महिलाओं के सुरक्षा हेतु जारी किए गए निर्देश के अनुपालन में प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु स्कूल व काॅलेज की छात्राओं को 01 जुलाई से अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को जुलाई अभियान के तहत सिटी माण्टेसरी गर्ल्स डिग्री काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा व सुरक्षा से संबन्धित टिप्स बताये गये।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं जिसमे कन्या भ्रूण हत्या, पास्कों एक्ट, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, सामाजिक कुरूतियां तथा यौन शोषण के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई । महिला कल्याण विभाग के एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में एवं गुड टच, बैड टच तथा उनसे संबन्धित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला या बालिका को कोई असामाजिक तत्व परेशान करें तो वह वूमेन पावर लाईन 1090, डायल 100, 1098, 181 आदि पर काॅल कर सहायता प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान धर्म प्रकाश सिंह एस0आई0 कोतवाली देहात द्वारा साईबर सुरक्षा, से बचाव के उपाय, महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा आत्मरक्षा तथा एण्टीरोमियों स्क्वायड के बिषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा व विषम परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राकेश शर्मा सीडीपीओ बलरामपुर देहात, पंकज कुमार एबीआरसी, बलरामपुर, अनिल गौंड़ प्रधानाचार्य सिटी माण्टेसरी गल्र्स डिग्री काॅलेज बलरामपुर, दीपिका तिवारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, ममता द्विवेदी, नेहा श्रीवास्तव, महिला सामाख्या, 181 महिला हेल्पलाइन बलरामपुर, अमित पाठक, ममता, वरुण कुमार, सुनील कुमार सिंह, शिक्षक बलरामपुर सिटी मान्टेसरी गल्स डिग्री काॅलेज के अलावा महिला सामाख्या के तमाम सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ