अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राईविंग लाइसेन्स व अन्य कार्यों में दलालों के माध्यम से कार्य करवाये जाने की शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने वहां उपस्थित लोगों से बात करके जानकारी हासिल की । दलालों की सक्रियता का मामला सामने आने पर एडीएम ने सख्त चेतावानी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि दलालों पर रोक न लगाई गयी तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करेंगें। अपर जिलाधिकारी ने गाड़ियों के ट्रांसफर सेक्सन, लाइसेन्स रूम का निरीक्षण किया। एआरटीओ चैम्बर के साथ-साथ परिसर के साफ-सफाई का जायजा लिया गया। उन्होंने एआरटीओ को प्रत्येक काउण्टर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।
लर्निंग व परमानेन्ट लाइसेन्स के काउण्टर पर दो अतिरिक्त कैमरा लगाने का निर्देश दिया। एडीएम ने चेतावानी दी कि यदि दोबारा दलालों की सक्रियता मिली तो कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ यादव, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ