अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के फसलों की किसी भी दैवीय घटना में क्षति हो जाने पर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाता है। जनपद के कुल 52 किसानों को उनकी फसल बाढ़, व अग्निकाण्ड में नुकसान हो जाने के कारण संबन्धित लेखपाल के रिपोर्ट के आधार पर चयनित किया गया था।
इन किसानों को अपर जिलाधिकारी द्वारा नवीन मण्डी परिसर में फसल मुआवजा का चेक प्रदान किया गया। चेक पाकर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखी। अपर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपने फसलों का बीमा अवश्य करवाये जिनसे उन्हें उनके फसलों का मुआवजा देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान एसडीएम तहसीलदार व अन्य संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ