पैदल गश्त कर व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
ए. आर. उस्मानी / सुरेश तिवारी
गोण्डा। मोतीगंज थाने के कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम चौकी प्रभारी एसएन राय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हुए कहोबा चौराहा पर वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी गई। इसके बाद पैदल गश्त किया गया।
कहोबा चौकी प्रभारी एस. एन. राय के नेतृत्व में आज शाम वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया कि दोबारा अगर बिना हेलमेट के पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग कर दोपहिया वाहनों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है
और संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं ना हों, इसलिए पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने दुकानदारों का हालचाल पूछा और कहा कि आप लोग निडर होकर बिजनेस करें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई डराता या धमकाता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय चौकी पुलिस को दें। पुलिस हमेशा आपके साथ है।
चेकिंग अभियान तथा पैदल गश्त के दौरान चौकी के हेड कांस्टेबल श्रवण ओझा, कांस्टेबल अखलाक, कांस्टेबल राकेश कनौजिया मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ