दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: राजस्व कर्मचारियों के मिलीभगत से जमीनी विवादों में पीड़ितों को उच्चाधिकारियों से लेकर न्यायालय तक चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है |
ऐसा ही एक मामला मनकापुर तहसील क्षेत्र के चौबेपुर ग्राम के मजरे कल्लहवा गांव में देखने को मिला है | गांव निवासी राम मनोरथ पुत्र बद्री ने जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम उपाध्याय पुर ग्रैंड में वर्ष 1999 में बैनामा लिया था| बैनामा लिए गए जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है | शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन और संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस में किया है | लेकिन दबंग व हल्का लेखपाल की मिलीभगत के चलते समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है और जमीन दबंग कब्जेदारों के चंगुल में है |
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी ने उप जिला अधिकारी मनकापुर को 1 सप्ताह में जांच आख्या देने का निर्देश दिया है |
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिला अधिकारी बीके प्रसाद ने तहसीलदार समेत तीन लेखपाल की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर जांच कर कब्जा दिलाने का आदेश जारी कर दिया है |
मामले में उप जिला अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश का पालन कराते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ