Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक विद्यालय महादेवा में ड्रेस पाकर बच्चो के खिले चेहरे


■ शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है:रुद्र प्रताप सिंह

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को पूर्णतया बेहतर करने के लिए तत्पर है। जिससे हर बच्चा शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज और परिवार को आगे ले जा सके। जिसमे सरकार भी बच्चो को हर सुविधाओं को पहुचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। साथ ही प्रत्येक बच्चा अपने विद्यालय में बेहतर ढंग से पढ़ सके। इसी कड़ी में मेंहदावल विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत महादेवा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 120 बच्चो को ड्रेस वितरण सहायक अध्यापक रुद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस ड्रेस को पाकर बच्चे भी पूरी तरह से प्रसन्न व उत्साहित रहे। हर बच्चे की चेहरे पर खुशी की लहर थी। इस ड्रेस वितरण के दौरान सहायक अध्यापक द्वारा बताया गया कि सरकार के प्रयास से विद्यालयों की दशा बेहतर हो रही है। शिक्षा के प्रति सरकार के प्रयास रंग ला रहे है और अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे निजी विद्यालय के सापेक्ष ही प्रगति कर रहे है। शिक्षा के द्वारा ही मानव का विकास हो सकता है। आज के युग मे हर बच्चा और उसके परिजन शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे है। जिसमें विद्यालय के अध्यापक आदि सभी कर्मी भी समय समय पर बच्चो के विद्यालय भेजने और पढ़ने के प्रति जागरुक करते रहते है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस ड्रेस वितरण के अवसर पर प्रधानाध्यापक मलिक अब्दुल कलाम, सहायक अध्यापक कमलाकांत यादव, शिक्षामित्र अनवारुल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे