Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विद्यालय के बच्चों को कराया गया रेहरा थाने का भ्रमण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर गेट पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशानुसार  बुधवार को प्रभारी निरीक्षक रेहरा रामसमुझ प्रभाकर द्वारा के0 वी0 एम0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल रेहरा बाजार  के बच्चों को थाने मे आमंत्रित करके थाना प्रांगण का भ्रमण कराते हुये बच्चों को शस्त्रागार , पुरुष बन्दी गृह, महिला बंदी गृह, भोजनालय, कर्मियों के निवास तथा कार्यालय मे अपराध रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर, सीसीटीएनएस , डोजियर , यूपी 100, वूमेन पावर लाइन (महिला हेल्प लाइन), आईजीआरएस, दंगा नियंत्रण उपकरण  के बारे में विस्तार से बताया गया । 

स्कूली बच्चों को प्रभारी निरीक्षक  द्वारा एंटी राइट गन, इंसास , थ्री नॉट थ्री, पिस्टल, आंसू गैस के गोले तथा अन्य पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग होने वाले आर्म्स एमुनेशन को दिखा कर उसके  विषय में विस्तार से बताया गया ।

         उपस्थित स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने से संबंधित  अन्य सामान्य जानकारी देते हुये सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या होने पर पुलिस से डरने के वजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया ।
अंत मे Know Your Police प्रोग्राम के तहत थाने पर आए बच्चों जलपान कराया गया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण  तथा थाने के सभी अधिकारी कर्मचारीगण मौजुद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे