Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उन्नाव की बेटी व अधिवक्ता को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेसजनों ने रखा एक दिवसीय उपवास


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | उन्नाव के मामले को लेकर आक्रोशित कांग्रेसजनों नें  बुधवार को उन्नाव की बेटी व  अधिवक्ता को  न्याय दिए जाने की मांग को लेकर जिला कचहरी प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में एक दिवसी उपवास  रख कर विरोध दर्ज कराया |

 इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि समूचे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है जिस पर अंकुश लगाने में सरकार निरंकुश हो चुकी है वहीं सत्ता में पदासीन नेता अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर अपराध को बढ़ावा दे रहे  इतना ही नहीं गरीबों के हको पर डाका डाया जा रहा है | 

इस मौके पर प्रमुख रूप से जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ,युवा काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज  त्रिपाठी ,  जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष  विजय शंकर  त्रिपाठी , सेवादल अध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडे ,महासचिव इरफान अली, कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ वीके सिंह, पीसीसी सदस्य प्रशांत शुक्ला, बृजेंद्र मिश्रा , उज्जवल शुक्ला , कोऑर्डिनेटर सदर शमशाद आलम , सूर्य प्रकाश शुक्ला ललन सिंह राम लौट  यादव ,अशोक मिश्रा, रामराज पांडे , मकरन्द शुक्ला, खुबैब अहमद , अब्दुल माबूद अध्यक्ष अल्पसंख्यक, देवीशंकर पाण्डेय, असलम सहित सैकड़ों लोग रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे