अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के हेतु पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा निरंतर अभियान चलाये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज 31 जुलाई को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के पुलिसकर्मियों को गरुड़ वाहिनी चेकिंग के संबंध में प्रशिक्षित करते हुए अभ्यास कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा हमारे प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए बताया कि गरुड़ वाहिनी में गरुड़ शब्द चील नामक पक्षी से लिया गया है, जो अत्यंत ही तेज और फुर्तीली होती है । गरुड़ वाहिनी जो सड़क पर चलने वाले या रुके हुए लफंगो जो अवैध वस्तुएं या अवैध शस्त्र लेकर चलते हैं उनकी चेकिंग करेगी । गरुण वाहिनी में कम से कम तीन, दो पहिया वाहन होंगे तथा प्रत्येक वाहन पर दो पुलिसकर्मी रहेंगे । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यह एक आकस्मिक चेकिंग प्रक्रिया है जिसमें बिना किसी पूर्व निर्धारण के सड़क पर चलते हुए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जाती है ।
आज उन्होंने खुद अपने नेतृत्व में गरुड़ वाहिनी चेकिंग का डेमो करवाया उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र सीओ सिटी कर्मवीर सिंह कव्वाली निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय सहित विभाग के तमाम उप निरीक्षक व जवान मौजूद रहे जिन्होंने जगह-जगह लोगों को रोककर चेकिंग किया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गरुण वाहिनी चेकिंग के दौरान गाड़ियों के कागज या हेलमेट की चैटिंग नहीं होगी और ना ही चालान किया जाएगा केवल संदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग की जाएगी और संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध संचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि घोषित चेकिंग की भनक अपराधियों को पहले से लग जाती है जिससे वह किनारा कर लिया करते हैं गरुण वाहिनी की आकस्मिक चेकिंग की सूचना पूर्व से नहीं होगी जिससे अपराधी आसानी से पकड़ में आ जाएंगे ।
इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी बाइक से विपरीत दिशा तथा साइड पर धीमी गति से बाइक चलाते हुए आगे बढ़ेंगे । उनके पीछे 50 से 100 मीटर की दूरी पर दो से तीन बाइक सवार पुलिसकर्मी और चलते रहेंगे । आगे चल रहे पुलिस अधिकारी द्वारा संदिग्ध को रोकने का इशारा होते ही पीछे चल रहे पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को तत्काल रोक कर पकड़ लेंगे ।यदि वह भागने की कोशिश करता है तो भी उसे पीछे चल रहे पुलिसकर्मी दौड़ा कर पकड़ लेंगे ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस कार्यालय, कोतवाली नगर तथा कोतवाली देहात में नियुक्त कर्मियों के साथ पुलिस कार्यालय से वीर विनय तक गरुण वाहिनी की टीम बनाकर आकस्मिक चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान मे शामिल सभी अधिकारी कर्मचारीगण दो पहिया वाहन पर सवार होकर रास्ते में पड़ने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गयी । गरुण वाहिनी मे शामिल पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुये ब्रीफ किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि इस चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति तथा उसके वाहन की चेकिंग की जायेगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर कर्मवीर सिंह , क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज कुमार यादव पुलिस कार्यालय के सभी प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजुद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ