सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर क्षेत्र हाईवे 235 पर उस समय चीखपुकार मच गयी जब एक तेज रफ्तार ओमनी वैन एक टेम्पू से टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी के वैन के परखच्चे उड़ गए । हादसे के बाद चारों तरफ चीखपुकार मच गई ।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर गाड़ी में फसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला । मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 महिलाओं सहित 13 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में डाक्टरों ने 3 लोगों को हालात को नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है तो वहीं पुलिस ने ऑटोकार को अपने कब्जे में ले लिया है ।
आपको बता दें हाफीजपुर थाना क्षेत्र के एनएच 235 पर ऑटो में सवार होकर पुरुष व महिलाएं गुलावठी की तरफ जा रही थी तभी गुलावठी की तरफ से तेज रफ्तार ओमनी कार ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें 8 महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए दोनों वाहनों की भिड़ंत होने के बाद चीख-पुकार मच गई आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरीके से घायलों को गाड़ियों से निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी |
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया घायल 10 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है पुलिस ने दोनों ही वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ