अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर का उत्तरी सीमा नेपाल राष्ट्र से सटा हुआ है और इसी सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की दो कंपनियां तैनात की गई हैं । भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जनपद बलरामपुर में एसएसबी 9वीं वाहिनी तथा 50 वी वाहिनी की तैनाती की गई है जिनकी सीमा चौकियां भारत नेपाल सीमा पर सोहेलवा के जंगलों में फैली हुई है ।
अति पिछड़े क्षेत्र मे सीमावर्ती क्षेत्र के गांव के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा एसएसबी ने उठाया है । एसएसबी द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, गोष्टी प्रतियोगिता, व रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा ।
एसएसबी 50 वीं वाहिनी द्वारा 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका समापन बुधवार को मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा किया गया ।
एसएसबी 50 वी वाहिनी मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार 50 वी वाहिनी एसएसबी द्वारा भारत -नेपाल सीमा स्थित त्रिलोकपुर सीमा चौकी के कार्य क्षेत्र मे सीमावर्ती गाँव मजगंवा के प्राथमिक विद्यालय प्रागण में 29 से 31 जुलाई तक लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा था ।आज अन्तिम दिन के इस कार्यक्रम में गांधी इन्टर कालेज बढ़नी ,अमर बाल विद्या मन्दिर बढ़नी और प्राथमिक विद्यालय मजगावँ के बच्चों ने बहुत ही शानदार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम राष्ट्र एकता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश दिया गया ।
छोटे बच्चों के लिए खेल कूद का भी आयोजन किया गया और सभी प्रतिभगीयों को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । अमर बाल विद्या मन्दिर बढ़नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , और गांधी आदर्श विद्यायालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्राथमिक विद्यालय मजगावँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम अरूण कुमार शुक्ला ने कहा कि यदि बेटे वंश को आगे बढ़ते है तो उसी का बेटियां भी अशं है। आज के समय में बेटियां हर समय हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चल रही है।50वी वाहिनी के कमान्डेंट रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बोए जाते है बेटे, पर उग जाती है बेटियां । इस तरह सीमावर्ती क्षेत्र जनजागरण अभियान चला कर ओर सांंस्कृतिक कार्यक्रम करके लोगों को जगरूक किया जाता है ।
उन्होंने कहा कि इस बार हमारा मोटो 'बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ' है जो भारत सरकार की एक मेन मुहिम है। आज का बढ़ता लिगांनुपात हमारे देश के लिए नहीं अपितु पूरे विश्व के सामने एक गंभीर समस्या है। लोग लडके की लालसा में लड़कियों मां के गर्भ में ही मरवा देते है उसे इस दुनिया का मुंह तक नहीं देखने देत। जबकि वह तो इस मानव जीवन का आधार है।एक लड़की अपना पूरा जीवन सेवा लगा लेती है वह मां बन कर बच्चे का पालन पोशण करती है जबकि बहन बनकर साहानाभूति और पत्नी बनकर पूरा जीवन सेवा में लगा देती।इस समाज में भूर्ण हत्या एक अभिषाप बना है। बेटी को मरवाओगे, तो बहु कहां से लाओगे।सीमांत मुख्यालय लखनऊ से आए जाज बैन्ड जौशिले की सानदार मनमोहक प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया।
बल कार्मिक मोहम्मद इकबाल ने एक देश भगति कविता सुना कर खुब वाहवाही लूटी तो बल कार्मिक उतपल घोस ने अपने मीठे सुरीले गीतों से सभी लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। गाँव में स्कूली बच्चों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया।लोगों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और शिक्षा तथा स्वच्छता का सदेंश दिया गया । मानव चिकित्सा और पशु चिकित्सा कैम्प लगा कर लोगों को मुफ्त परामर्श व दवाईयां दी गई । 50वीं वाहिनी के उप कमान्डेंट श्री ब्रजेश सिंह प्रतिहार के साथ एस.एस.बी.त्रिलोकपुर सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक रणजीत वैद्य ,तेजराम,जय नारायण बराला, अवनिश ,आशोक मीणा ,मनीष ,सीन्दे वंकेट राव,राकेश ,अनिल कुमार, अमन आदि बल कार्मिक उपस्थित थे। गाँव के प्रधान हरिचंद के साथ और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ