Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने थाना दुधारा का किया आकस्मिक निरीक्षण



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा थाना दुधारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जिसमे थाना दुधारा मे कार्यालय के समस्त अभिलेखों का सघन मुआयना तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ सफाई सहित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त थाने पर उपस्थित समस्त कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी जिसमें उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व पुलिसकर्मियों से अपने व्यवहार व क्रियाकलाप से आम जनमानस में पुलिस की छवि सुधारने की नसीहत भी दी गयी। थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप सिंह को थाना स्तर पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने व महिला संबंधी अपराधों मे बिना किसी लापरवाही के तत्काल कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) को क्षेत्र मे होने वाली किसी भी घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी चौकी / थानों पर सूचित करने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे