Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पडरिया पुल के बगल बना जानलेवा गड्ढा, जिम्मेदार नही रहे सुधि


बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कलॉ के बखिरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आमी नदी पर बने पड़रिया पुल के दक्षिण तरफ कुछ ही दूरी पर बीएमसीटी मार्ग के बगल बना जानलेवा गड्ढा खतरे को दावत दे रहा है। इस रास्ते से यात्रा करने वाले लोग जान को जोखिम जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर है। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहा पर किसी वक्त बडी घटना घट सकती है। जब कि जहाँ पर गड्ढा बना हैं वहां पर बगल मे गहरी खाई हैं। यह मार्ग नंदौर से बस्ती जाने वाली सड़क पर पुल से गाडियों का आवागमन दिन रात बना रहता है। जोकि कभी भी बड़ी से बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन के लोग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी इसी रोड से यात्रा करते हैं। नंदौर से बस्ती से होकर लखनऊ गोरखपुर की गाड़ियां इस मार्ग पर दिन रात बड़े वाहन छोटे वाहन का आना जाना हमेशा लगा रहता है। क्योंकि इस रोड पर टोल टैक्स ना पड़ने के कारण बस्ती से लखनऊ एवं बस्ती से गोरखपुर,देवरिया जाने वाले वाहन इस रूट पर दिन रात चलते रहते हैं। अगर इस पर अधिकारी एवं कर्मचारी ध्यान नहीं देगें तो कभी भी घटना घट सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे